शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

ये हाल क्या है





मत पूछिए कि उनका अब ये हाल क्या है
चुप है शोर क्यों  अब ये उनका  हाल क्या है

चले गए मुझको वो कर के तन्हा
तन्हा तन्हा अब ये उनका हाल क्या है

उनको लिखते रहे हम ख़त  खूने जिगर से
सीखते हैं जुबां वो अब ये उनका हाल क्या है

ख्वाब में भी देखा दिल में बिठाया
वो तड़पते हैं क्यों  ये उनका  हाल क्या है

जलाते रहे हम चराग अपनी गली में
रोशनी जोहते अब ये उनका हाल क्या है

जागते ही गुज़ारी सारी सारी रात
वो नींद को तरसते  ये उनका हाल क्या है




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें